आगरा, अप्रैल 27 -- सोमवार को फाउंड्री नगर स्थित पीपीडीसी में पीएनबी ने मेगा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आठ इकाइयों को 05 से 15 करोड़ रुपये तक के लोन स्वीकृति पत्र दिए गए। जोनल हेड अंजू मित्तल ने एमएसएमई सेक्टर के लिए बैंक योजनाओं को रखा। दिल्ली से आए सीजीएम अमिताभ आनंद ने डिजिटल पहल को रखा। ऋण प्रक्रिया में आए बदलाव के बारे में बताया। सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...