पीएनबी ने पुलिस निरीक्षक के परिजन को सौंपा एक करोड़ रुपये का बीमा चेक
देहरादून, जुलाई 31 -- देहरादून। पंजाब नैशनल बैंक ने 'पीएनबी रक्षक सैलरी स्कीम' के तहत दिवंगत पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक के परिवार को एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा चेक सौंपा है। मलिक का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनका वेतन खाता की सर्वे ऑफ इंडिया शाखा देहरादून में इस योजना के अंतर्गत संचालित था। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अंचल प्रमुख अनुपम और मण्डल प्रमुख अभिनंदन सिंह ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी सुनीता मलिक को यह चेक प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैंक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.