पीएनबी घोटाले में महीनों बाद भी रकम न मिलने पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा
शामली, अगस्त 24 -- जलालाबाद। पीएनबी की स्थानीय शाखा में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के मामले में कई माह बीतने के बावजूद रकम वापस नहीं मिलने से सोमवार को पीड़ित ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्राहक बैंक शाखा के बाहर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
ग्राहकों की शिकायतें पीड़ित ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में फर्जी पासबुक प्रविष्टियों और बैंक मित्र के माध्यम से खातों में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें सामने आने के बावजूद उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से मामले में तेजी से कार्रवाई कर उनकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की। धरने के दौरान सपा नेता शेर सिंह राणा भी पीड़ित ग्राहकों के बीच पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.