सराईकेला, जुलाई 10 -- पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सीआरपी ईपी प्रशिक्षण संपन्न, बांटे गए प्रमाण पत्र सरायकेला,संवाददाता। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी सफल अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेएसएलपीएम के स्किल मैनेजर मदन नायडू उपस्थित थे। उन्होंने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे।

प्रशिक्षण का महत्व छात्रों को संबोधित करते हुए मदन नायडू ने कहा कि आप सभी ने यहां से जो हुनर और जानकारी सीखी है, उसे अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी को गांवों में जाकर, विभिन्न समितियों से जुड़कर लोगों को जागरूक करना ह...