हरिद्वार, अप्रैल 18 -- पंजाब नेशनल बैंक ने शनिवार को मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पीएनबी को 55 करोड़ रुपये की ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए। साथ ही बैंक ने पांच करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक की ऋण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और बैंकिंग सेवाओं को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनाना रहा। शनिवार को पीएनबी के मंडल कार्यालय बीएचईएल सेक्टर-4 में आयोजित कार्यक्रम में एलडीएम दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गृह ऋण, वाहन ऋण और शिक्षा ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राहकों को लाभांवित किया गया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक अवधेश कुमार झा, मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कीर्तिमान: 2605 करोड़ की जमा राशि के साथ मेरठ जिला सहकारी बैंक प्रदेश में नंबर-1
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.