लखनऊ, अप्रैल 14 -- लोक बंधु अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस पर मंडलीय कार्यालय विभूति खंड गोमती नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने शिविर का उदघाटन किया। शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के विभिन्न कार्यालयों से आए 75 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया। करीब 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर मंडलीय प्रबंधक सुजीत कुमार नेगी,उप मंडल प्रमुख सुनील कुमार, जेपी अग्रवाल और राजेश शर्मा समेत बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पीएनबी बैंक का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया यह भी पढ़ें- खिदमत ए मिल्लत के रक्तदान शिविर में 52 युनिट रक्त संग्रहित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.