बरेली, अप्रैल 20 -- पीएनबी की ओर से रविवार को राजेंद्र नगर शाखा में मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष अनुपम कपूर, पीएनबी प्रधान कार्यालय के उप महाप्रबंधक बाबुली प्रसाद, मंडल प्रमुख रंजीत कुमार चौबे और उप मंडल प्रमुख अवधेश कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इनके हाथों ग्राहकों को खुदरा ऋणों के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 32 करोड़ के 168 नए ऋण प्रस्ताव भी बैंक को प्राप्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...