अल्मोड़ा, जून 11 -- अल्मोड़ा। पीएनबी मंडल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से गुरुवार को नगर में मेगा ऋण जागरूकता व ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएनबी देहरादून अंचल के अंचल प्रमुख अनुपम ने की। पीएनबी हल्द्वानी मंडल के प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी ने सबका स्वागत किया। शिविर में ग्राहकों को बैंक की विभिन्न ऋण व जमा योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग उत्पादों और अन्य बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लाभार्थियों को कुल 10 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...