पीएनबी के मुख्य प्रबंधक के घर लाखों की चोरी
प्रयागराज, अप्रैल 30 -- अशोक नगर में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक के घर चोरी का मामला सामने आया है। मुख्यद्वार को फांदकर घर में दाखिल हुए चोर दो लाख बीस हजार रुपये और करीब पच्चीस लाख कीमत के हीरे व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। बैंक प्रबंधक परिवार के साथ चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गुरुग्राम गए थे। मूलत: बलिया में दोकटी थाना क्षेत्र के रहने वाले मृत्युंजय सिंह पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस संगम प्लेस स्थित शाखा में मुख्य प्रबंधक हैं। वह परिवार के साथ अशोकनगर पत्रकार कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। 25 अप्रैल को वह परिवार के साथ चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गुरुग्राम गए थे। 27 अप्रैल की रात चोर घर में दाखिल हुए और ग्रिल व दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में पहुंचे। वहां रखी आलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और आभूषण लेकर निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.