पीएनबी के बैंक खाते से 5.15 लाख रुपये के फर्जी चेक भुगतान में केस
हरिद्वार, अगस्त 31 -- असम निवासी युवक से साइबर ठगी करके हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से फर्जी चेक भुगतान का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में शांतिकुंज क्षेत्र की पीएनबी शाखा से जुड़े एक खाते में फर्जी चेक के जरिये 5.15 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी चिह्नित हुई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को उप निरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट ने समन्वय और साइबर पुलिस पोर्टल की जांच की। पोर्टल के हॉटस्पॉट एनालिसिस में पंजाब नेशनल बैंक वेद माता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज शाखा के खाते से फर्जी चेक निकासी की शिकायत मिली। रिकॉर्ड में 13 अप्रैल को चेक के माध्यम से 5,15,190 रुपये की संदिग्ध लेनदेन दर्ज मिली। यह भी पढ़ें- खाते में ठगी की 2.75 लाख रकम आने पर मुकदमा दर्ज जांच में सामने आया कि संबंधित लेनदेन में कुल 10,49,000...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.