पीएनबी के तीन प्रबंधक निलंबित, एसआईटी करेगी 7.40 करोड़ के जाली नोटों की जांच
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में मिले 7.40 करोड़ रुपये के जाली नोटों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीआईजी अभिषेक सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वहीं, शुरुआती जांच में भूमिका संदिग्ध मिलने पर बैंक प्रबंधन ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को भी काम से हटा दिया गया है। पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और खेरा बाजार जगाधरी करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सोमवार को डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह करेंसी चेस्ट पहुंचे। अधिकारियों ने बैंक कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.