बदायूं, मई 19 -- बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दीवार काटकर चोरी का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना में एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सुबह सफाई कर्मचारी को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल बैंक से किसी नकदी या सामान की चोरी नहीं हुई है।

घटना का विवरण मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर गांव का है। यहां स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार रात दीवार काटकर चोरी का प्रयास किया गया। मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचा और जैसे ही उसने चैनल खोला, तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बैंक कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंक परिसर की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ...