फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- पलवल। जिले में लिंग चयन रोकने के लिए पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में जिला सलाहकार समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में अस्पतालों के पंजीकरण, मशीनों की खरीद-फरोख्त और नवीनीकरण से जुड़े मामलों पर निर्णय लिए गए। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सतिन्दर वशिष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का पालन सभी सरकारी व निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में हथीन अस्पताल के पीएनडीटी पंजीकरण नवीनीकरण को मंजूरी दी गई। कॉसमॉस अस्पताल पलवल के बंद होने पर उसकी यूएसजी मशीन कंपनी को वापस करने के आवेदन पर विचार किया गया। मेडी चेक अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.