बोकारो, दिसम्बर 9 -- सेक्टर चार थाना क्षेत्र के पीएनटी मोड के समीप रविवार देर रात एक चारपहिया वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान चंद्रपुरा प्रखंड के आलारगो निवासी 32 वर्षीय विनय कुमार तुरी के रूप में की गई। घटना की सूचना सेक्टर चार थाना को दी गयी। पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली। घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई है।चारपहिया वाहन का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता गांव में रहते है. जबकि पत्नी और बच्चे के साथ वो बोकारो में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम कर पूरे परिवार के परवरिश में लगा हुआ था। मृतक घटना की रात हर रोज की तरह काम कर घर लौटा। इसके बाद किसी काम से रात को प...