नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- केंद्र सरकार रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने और पात्र उपभोक्ताओं तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखने वाले घरों को चिह्नित कर रही। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने गुरुवार को बताया कि अब तक 43 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर चुके हैं। मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 14 मार्च को अधिसूचना में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण आदेश, 2000 में संशोधन करते हुए पीएनजी कनेक्शन रखने वालों के लिए घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखना या या उसे भराने को प्रतिबंधित कर दिया था। यह भी पढ़ें- पीएनजी-एलपीजी दोनों कनेक्शन वाले घरों की हो रही पहचान सुजाता शर्मा ने कहा कि अभी जो संख्या आई है वो अपेक्षा से कम है। हमें यह आंकड़ा अधिक ह...