फिरोजाबाद, मार्च 16 -- गैस की किल्लत के बीच में अब शहर के प्रमुख मिष्ठान विक्रेता पीएनजी गैस की तरफ जा रहे हैं। फिरोजाबाद में जलेसर रोड पर स्थित एक प्रमुख मिष्ठान विक्रेता ने भी पीएनजी गैस का कनेक्शन ले लिया है। रातों-रात सड़क काट कर गैस की पाइप लाइन भी पड़ गई है तो दुकान पर पीएनजी गैस भी फुंकने लगी है। वहीं अन्य दुकानदार भी अब पीएनजी कनेक्शन के लिए लाइन में लगे हैं। इस सबके बीच गैस गोदामों पर घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लगने वाली लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।फिरोजाबाद में गैस की किल्लत से सबसे ज्यादा परेशान हैं खाने-पीने की दुकान चलाने वाले। इन दुकानों पर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में गैस की खपत होती है तो इस गैस की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो जाती है। इस स्थिति में जिन प्रमुख मिष्ठान विक्रेताओं ने अभी तक पीएनजी की तरफ रुझान नहीं दिखाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.