नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जिस क्षेत्र में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों के लिए कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। सरकार ने ऐसे लोगों को एलपीजी की सप्लाई बंद करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि यदि लोग कनेक्शन नहीं लेंगे तो तीन माह बाद एलपीजी बंद कर दी जाएगी। हालांकि, जहां पाइप कनेक्शन देना तकनीकी रूप से संभव नहीं है, वहां एनओसी के आधार पर एलपीजी आपूर्ति जारी रहेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार में देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किसी तरह की किल्लत से इनकार करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है।सरकार का कहना है कि एलपीजी लेकर एक पोत गुरुवार और दूसरा पोत 27 मार्च को भारत पहुंच रहा है। दोनों पोतों में कर...