कल्याणपुर, अप्रैल 29 -- यूपी के कानपुर में एक भीषण हादसा हो गया। हालांकि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन हादसे के बाद अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, कल्याणपुर में एक घर के बाहर पीएनजी की पाइपलाइन में से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग धीरे-धीरे करके फैलती गई। लेकिन बुझाने के लिए मौके पर दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। लगभग 1 घंटे तक भी दमकल विभाग का इंतजार ही किया जाता रहा। इसके बाद दमकल विभाग पहुंचा और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के आने तक आस-पास के लोगों की सांसे अटकी रहीं। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर में कैलाश विहार इलाके में रहने वाले आरके शर्मा के घर के बाहर से गुजर रही पीएनजी लाइन में बुधवार सुबह आग लग गई। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज़ी से उठने लगीं। आग की लपटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.