हरिद्वार, मई 16 -- कनखल क्षेत्र में हरिद्वार नेचुरल गैस कंपनी की पीएनजी पाइप लाइन फटने से करीब दो हजार घरों में गैस की किल्लत बन गई। एलपीजी संकट के बीच पीएनजी सप्लाई बंद होने से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। लाइन फटने के बाद मौके पर गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान हादसे का खतरा बना गया। गनीमत रही कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रिसाव को बंद किया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। शनिवार को एचएनजीपीएल के अधिकारियों को सुबह कनखल जगजीतपुर में पीठ पुलिया के पास गैस की मुख्य पाइप लाइन फटने की सूचना मिली। मौके पर पीएनजी की 125 एमएम मोटी और करीब 120 मीटर लंबी मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त मिली। आरोप है कि निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम ने बिना पीएनजी कंपनी को सूचना दिए खुदाई शुरू कर दी। लापरवाही...