नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, उदय सिंह। जिले में आईजीएल के पीएनजी के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को अब गैस के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। आईजीएल ने गैस की 1.70 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) कीमत बढ़ा दी है। इसका सीधा असर पीएनजी के उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ा है। जिले में पीएनजी के साढ़े लाख घरेलू उपभोक्ता है। अब तक पीएनजी के लिए 47.76 रुपये प्रति एससीएम की कीमत चुकानी पड़ रही थी। पीएनजी के उत्पादन में आ रहे अतिरिक्त खर्च को देखते हुए आईजीएल ने पीएनजी की कीमतों में वृद्धि की है। अब पीएनजी के उपभोक्ताओं को 49.46 रुपये प्रति एससीएम की कीमत चुकानी पड़ेगी। इस तरह 1.70 रुपये प्रति एससीएम अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे लोगों की रसोई का खर्च बढ़ जाएगा। उपभोक्ता राहुल बाजपेई ने बताया कि युद्ध का असर भारत में भी पड़ने लगा है। केंद्र के प्र...