पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शहर में चल रहा तेजी से
सहरसा, जून 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के सभी लोगों को पाइपलाइन से घरेलू गैस आपूर्ति के लिए लगातार पाइप बिछाने का कार्य जारी है।जल्द से जल्द सभी घरों तक पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस आपूर्ति के लिए पाइप बिछाने के कार्य में तेजी की जा रही है। पिछले दिनों कोसी चौक आसपास पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने के बाद शहर के मुख्य बाजारों में गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। शहर के न्यु कालोनी, महिला कालेज, गांधी पथ सहित अन्य जगहों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। आईओसीएल के असिस्टेंट इंजिनियर मो आसिफ ईजाजी ने बताया कि समाहरणालय आसपास भी गैस आपूर्ति शुरू कर दिया गया है। चिन्हित जगहों पर पाइपलाइन बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है।सहरसा जिला में पीएनजी उपलब्ध कराने का ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.