बरेली, अप्रैल 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पीर बहोड़ा क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर गैस चोरी करने के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने सीयूजीएल के सीनियर मैनेजर जितेन्द्र गौतम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। तहरीर में बताया कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान पीरबहोड़ा निवासी सफरुद्दीन, मुस्ताब खान के घर पर पीनजी कनेक्शन में अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि दोनों ने पाइपलाइन को मीटर से पहले काटकर रबर पाइप के जरिए अवैध कनेक्शन जोड़ रखा था, जिससे गैस चोरी की जा रही थी। जो आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ ही जनसुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। मामले के वीडियो साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। शिकायत में आरोपियों के खिलाफ चोरी, आपराधिक षड्यंत्र और लोक सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी धाराओं में कड़ी कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.