फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार और शहरी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने गति तेज कर दी है। गुरुवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास आर. कटिकिथला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में आयोजित हुई बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया उपस्थित रही। बैठक में पीएनजी नेटवर्क विस्तार से जुड़ी अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर चर्चा हुई। शहरी आवश्यक सेवाओं के संचालन, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.