गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद। जिले में गैस की किल्लत के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। अब निवासियों को पांच हजार रुपये में पीएनजी घरेलू गैस का कनेक्शन उपलब्ध होगा। यह राशि पहले सात हजार रुपये थी। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि पीएनजी गैस उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। उपभोक्ताओं को पीएनजी घरेलू गैस कनेक्शन महज अब पांच हजार रुपये में मिल सकेंगे। वहीं जिले में रोजाना 150 पीएनजी कनेक्शन किए जा रहे है। जिसमें से 80 लोगों के नए कनेक्शन, वहीं 70 लोगों पुरानी डिमांड करने वाले लोगों के कनेक्शन लगाए जा रहे है। अधिकारी ने बताया कि पीएनजी घरेलू कनेक्शन किस्तों पर भी उपलब्ध कराई जा रहे हैं। जिनके लिए 275 रुपए देकर लोग पांच हजार रुपये की किस्त बनवा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.