बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते उपजे एलपीजी संकट के बीच पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन मददगार साबित हो रहा है। पीएनजी कनेक्शन धारकों को एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइनों में लगना नहीं पड़ रहा है। अब सरकार स्तर से पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने की मुहिम चलाई जा रही है। साथ ही पीएनजी के साथ एलपीजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से अपने एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है। बस्ती में पीएनजी से संबंधित कम्पनी टोरेंट गैस ने अपने उपभोक्ताओं को इस आशय का मैसेज शनिवार से भेजना शुरू कर दिया है। जिसमें उन्हें सरकार के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा जा रहा है। इसका कारण यह भी है कि कई उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन होने के बाद भी ग्राहक एलपीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.