देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। जिले में पीएनजी गैस पाइपलाइन में तेजी आ गयी है और गौरीबाजार में आपूर्ति भी शुरू हो गयी है। यहां के 57 घरों में पाइप से गैस की आपूर्ति की जा रही है, जबकि 175 घरों तक पहुंचा गैस का पाइप पहुंच गया है। गौरी बाजार में 1000 और बैतालपुर में 2200 कनेक्शन दिया जायेगा। जिले में पाइप लाइन से घर-घर गैस की आपूर्ति करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। गोरखपुर के खानीपुर से पीएनजी पाइप लाइन निकलकर गौरी बाजार, बैतालपुर, देवरिया, सोनूघाट, खुखुन्दू, सलेमपुर, लार होकर मैरवा, सीवान तक जायेगी। उक्त सातों नगरों में घरेलू तथा कामर्शियल कनेक्शन दिया जायेगा। गौरी बाजार के भटौली बुजुर्ग तक मुख्य पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। गौरी बाजार कस्बे में गैस की आपूर्ति शुरू कर दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.