मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरनगर। पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की अत्यधिक मांग एवं बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु अपने कार्यालय के कार्य समय में विस्तार किया है। अब ग्राहक सुबह नौ बजे से रात्रि 10 बजे तक सप्ताह के सातों दिनों में आईजीएल कार्यालय में आकर नए पाइप्ड गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह समय शाम छह बजे तक निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है।मुख्य महाप्रबंधक मुजफ्फरनगर दिलीप कपूर ने बतया कि सभी इच्छुक नागरिक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के महावीर चौक स्थित कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.