गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अमेरिका-इरान-इजराइल तनाव से उपजे रसोई गैस संकट के बीच गोरखपुर में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों की संख्या बढ़ कर 20 हजार के करीब हो चुकी है। वहीं, इन उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। अब तक 48.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की दर से मिलने वाला पीएनजी गैस के लिए अब 50.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर चुकाना पड़ेगा। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गई हैं। टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड से मिली जानकारी के मुताबिक पीएनजी की दरों में यह बढ़ोत्तरी लम्बे समय बाद हुई है। सिटी प्रदाता टोरेंट के गोरखपुर में 20 हजार, बस्ती में 08 हजार और आंबेडकरनगर में 2500 उपभोक्ता हैं। संतकबीरनगर में फिलहाल पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाई गई है डिमांड के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.