देहरादून, अप्रैल 22 -- हरिद्वार। ज्वालापुर के कटहरा बाजार में पीएनजी की पाइप लाइन फटने से अफरा तफरी मच गई। पाइप लाइन फटने से बाजार में गैस की बदबू फैल गई। गनीमत रही कि बाजार में गैस फैलने से कोई हादसा नहीं हुआ। एयरटेल कंपनी के कर्मचारियों की सड़क खुदाई के दौरान गैस की पाइप लाइन फट गई। व्यापारियों ने गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना हरिद्वार नेचुरल गैस कंपनी को दी। मौके पर पहुंचे कंपनी की फायर सेफ्टी यूनिट। ऐतिहातन आसपास की कपड़े की चार दुकानों को बंद कराया गया। एचएनजीपीएल के कर्मचारी पाइप लाइन की मरम्मत काम ने जुटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.