पीएनजी की पाइप लाइन फटने से कनखल क्षेत्र के दो हजार घरों में गैस की किल्लत
देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। पीएनजी की 125 मीटर मुख्य पाइप लाइन फटने से कनखल क्षेत्र के करीब दो हजार घरों में बनी गैस की किल्लत। पाइप लाइन फटने के बाद पीएनजी की सप्लाई बंद हुई। पीएनजी कंपनी ने निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। बिना कंपनी को सूचना उपलब्ध कराए पेयजल निगम ने सड़क को खोद दिया। पाइप लाइन फटने से सड़क पर गैस का रिसाव हो रहा है। मौके पर कंपनी के अधिकारी पहुंचे। एलपीजी गैस की किल्लत के बीच पीएनजी सप्लाई बंद होने से उपभोक्ता परेशान है। डीएम मयूर दीक्षित को भी लापरवाही पर कार्रवाई करने को लिखा पत्र।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.