प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 5 -- एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर लखनऊ में सेवा प्रदाता ग्रीन गैस ने पीएनजी कनेक्शन सुलभ करने की दिशा में प्रयास किए हैं। इसी क्रम में नया कनेक्शन लेने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन समेत अन्य शुल्क फिलहाल माफ कर दिए गए हैं। साथ ही नया कनेक्शन लेने वालों के लिए पहले बिल में 500 रुपये की छूट देने पर भी बात चल रही है। शहर में 84 हजार पीएनजी के घरेलू उपभोक्ता हैं। इसके अलावा इस बीच 900 लोगों ने नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ग्रीन गैस के एजीएम विपणन प्रवीण सिंह के अनुसार 14 मार्च से 3 अप्रैल के बीच 190 नए कनेक्शन दिए गए हैं। सरकारी कंपनी की कोशिश है कि जितना संभव हो सके, ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएनजी का कनेक्शन दिया जाए। ऐसे में तीन चरणों में योजना बनाकर कनेक्शन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.