पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। वाणिज्यिक क्षेत्र के साथ-साथ घरेलू क्षेत्र में भी पीएनजी कनेक्शन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों में एलपीजी संकट के बाद लगभग 1200 घरेलू पीएनजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। वर्तमान में पूर्णिया में लगभग 7400 उपभोक्ता पीएनजी का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि लगभग 300 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके यहाँ गैस पाइपलाइन एवं मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक पीएनजी का उपयोग प्रारंभ नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे शीघ्र पीएनजी उपयोग प्रारंभ करें अन्यथा उनके मीटर हटाकर इच्छुक उपभोक्ताओं को आवंटित किए जा सकते हैं। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन के सीनियर मैनेजर रमण कुमार की अध्यक्षता में ‌वाणिज्यिक ग्राहकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट...