मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद में उन होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए खुशखबरी है जिनकी आपूर्ति 20 फीसदी कम कर दी गई थी। अब फिर से सौ फीसदी पूरी क्षमता के साथ आपूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं घरेलू पीएनजी और सीएनजी में आपूर्ति पूर्व की भांति सौ फीसदी की जा रही है। वहीं उद्योगों के लिए जो 20 फीसदी कटौती की जा रही थी उसे अब बढ़ा 35 प्रतिशत कर दिया गया है। मुरादाबाद में पचास हजार से ज्यादा पाइप नेचुरल गैस की आपूर्ति टोरेंट कंपनी करती है। हाल में जब एलपीजी की किल्लत बढ़ी तो होटल रेस्टोरेंट समेत अन्य कामर्शियल उपयोग के लिए और उद्योगों के लिए आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी की आपूर्ति में 20 फीसदी कटौती शुरू कर दी गई। इन प्रतिष्ठानों को 80 फीसदी पीएनजी की आपूर्ति की जा रही थी। अब कामर्शियल पीएनजी की आपूर्ति टोरेंट ने 100 फीसदी बहाल कर दी है। बीस फीसदी ...