बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के तहत घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन के निर्देशों के क्रम में भूमिगत पाइपलाइन बिछाकर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नगर में अब तक 24 मोहल्लों में 8300 कनेक्शन हो चुके हैं। जिलाधिकारी श्रुति ने इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है। समिति में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी, बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.अंकुर लाठर, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा संबंधित गैस कंपनियों के प्रति...