मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बुधवार को डीएम ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) के अधिकारी एवं अधिकृत ठेकेदार मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि, जिले में अब तक लगभग 5500 घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 2200 घरों में गैस आपूर्ति शुरू भी हो चुकी है। वहीं, शेष घरों में भी मीटर लगाने और गैस की आपूर्ति शुरू करने का कार्य जारी है। लेकिन, करीब 1700 उपभोक्ताओं द्वारा सहमति नहीं देने से कार्य की गति प्रभावित हो रही है।प्रतिदिन 100 नए कनेक्शन देने का निर्देश;डीएम ने आइओसीएल एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि, प्रतिदिन कम-से-कम 100 नए घरों में पीएनजी की आपूर्ति...