पीएनजी कनेक्शन के लिए सड़क खोदने पर शुल्क नहीं
नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए सड़क खोदने पर लिए जाने वाले बहाली शुल्क को माफ कर दिया है। एनडीएमसी के मुताबिक, नए पीएनजी गैस कनेक्शन तेजी से दिए जा सकें इसलिए यह फैसला लिया गया है। परिषद की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि वर्तमान स्थिति और व्यापक जनहित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शनों का तेजी से विस्तार किया जा सकेगा। इस फैसले का मकसद पाइप लाइन के कामों को तेजी से पूरा करना है, ताकि निवासियों और संस्थानों को बिना किसी अनावश्यक देरी के पीएनजी कनेक्शन मिल सके। पालिका परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पीएनजी कनेक्शन के लिए आईजीएल पाइप लाइन बिछाने पर लगने वाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.