जमशेदपुर, मई 1 -- गेल इंडिया लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने के लिए क्षेत्र के अनुसार सर्वे कर रहा है। इसके साथ ही कनेक्शन के इच्छुक लोगों का फॉर्म भी भरा जा रहा है। बुधवार को गेल इंडिया के कर्मचारियों ने भालूबासा एवं अन्य क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया है। व्यवसायी शशांक शेखर ने बताया कि उसने पहले ही फॉर्म भरा था। पीएनजी का कनेक्शन होने से गैस सिलेंडर लाने की समस्या नहीं रहेगी। बताया जाता है कि टेल्को से गोलमुरी होकर एग्रीको, भालूबासा और भुइयांडीह क्षेत्र में गेल इंडिया का पाइपलाइन बिछ चुका है। अभी मानगो क्षेत्र में पाइपलाइन का काम शुरू है। यह भी पढ़ें- पीएनजी दावों की पाइपलाइन में, कनेक्शन के नाम पर टालमटोल वहीं, बिष्टूपुर और कदमा क्षेत्र के सैकड़ों घरों में पीएनजी का कनेक्शन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.