पीएनजी कनेक्शन के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन। साइबर ठगों ने पीएनजी गैस कनेक्शन के नाम पर व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर एक निजी कंपनी के मैनेजर के दो क्रेडिट कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भगत सिंह कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप के माध्यम से गैस कनेक्शन से संबंधित लिंक भेजा गया था। उन्होंने जैसे ही लिंक खोला, उनके मोबाइल फोन का नियंत्रण उनके पास नहीं रहा।इसके बाद ठगों ने उनकी जानकारी के बिना उनके दो क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग रकम निकाल ली। पीड़ित के अनुसार दोनों कार्ड से कुल 1,44,676.41 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने यह लेनदेन नहीं किया था।घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.