जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- शहर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन की मांग ढाई गुना तक बढ़ गई। पहले रोज 15 से 20 आवेदन आते थे, अब यह संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। इससे साफ है कि लोग वैकल्पिक और नियमित गैस आपूर्ति के तौर पर पीएनजी की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। घरेलू उपयोग के लिए पीएनजी का शुल्क 46 रुपये प्रति यूनिट (एससीएम) निर्धारित है, जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए यह दर 63 रुपये प्रति यूनिट है। एलपीजी की अनियमित आपूर्ति और बुकिंग के बाद लंबा इंतजार झेल रहे उपभोक्ता पीएनजी को सुविधाजनक विकल्प मान रहे हैं। सोनारी, कदमा, बिष्टूपुर और टेल्को जैसे प्रमुख इलाकों में पहले से ही करीब 10 हजार उपभोक्ता पीएनजी सेवा का लाभ उठा रहे हैं। इन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन का नेटवर्क विकसित होने के कारण नए कनेक्शन लेने वालों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.