मेरठ, मार्च 20 -- एलपीजी गैस संकट के बीच पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की मांग बढ़ने लगी है। गेल गैस कार्यालय पर घरेलू पीएनजी कनेक्शनों की मांग के आवेदन पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि 15 दिन में एक हजार से ज्यादा आवेदन पहुंच गए हैं। कंपनी रोजाना करीब 50 कनेक्शन कर रही है। गेल गैस अधिकारियों का दावा है पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है। घरेलू पीएनजी कनेक्शन धारकों के साथ ही मैस और अस्पताल आदि को पूर्व की भांति पूरी गैस आपूर्ति जारी रहेगी।मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच एलपीजी गैस को लेकर मारामारी मची हुई है। एलपीजी की किल्लत और सिलेंडर लेने में आ रही दिक्कतों के बीच लोगों ने पीएनजी के लिए आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। गेल गैस के जीएम विनय कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिन में एक हजार से ज्यादा आवेदन घरेलू पीएनजी के लिए आए हैं। 15 आवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.