पीएनजी आपूर्ति को लेकर डीएम ने अफसरों से ली रिपोर्ट
पीलीभीत, मई 8 -- जिले में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की अब तक की वास्तविक गैस आपूर्ति को लेकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी समेत संबंधित पीएनजी के अधिकारियों से रिपोर्ट ली। साथ ही कहा कि आपूर्ति को लेकर बेहतर कार्ययोजना बना कर इसकी सप्लाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने वास्तविक पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए भी निर्देश दिए। पिछले दिनों पीएनजी आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने पूरी टीम को बुला कर विमर्श किया था। कहा था कि जहां पर कनेक्शन नहीं है वहां कनेक्शन दिए जाए और इसकी आपूर्ति को लेकर व्यवहारिक रूप से मजबूती लाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.