प्रयागराज, अप्रैल 28 -- नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के साथ होने वाली पीएनएम बैठक में ट्रैकमैनों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाने की तैयारी की है। यूनियन के अनुसार, भीषण गर्मी में कर्मचारियों से 16 किमी तक पेट्रोलिंग कराई जा रही है, जबकि मात्र दो लीटर पानी की व्यवस्था है और ओआरएस केवल कागजों में दिखाया जा रहा है। मंडल मंत्री चंदन कुमार सिंह ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में ओवरटाइम, म्यूचुअल ट्रांसफर और अन्य सुविधाओं के मुद्दे भी उठेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...