प्रयागराज, अप्रैल 29 -- रेलवे के दो कर्मचारियों की करंट से हुई मौत का मुद्दा बुधवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित पीएनएम (स्थायी वार्ता तंत्र) की बैठक के पहले दिन उठा। ललित नगर कॉलोनी में आरपीएफ जवान की मौत के मामले में एसएसई मंजीत और नैनी स्टेशन पर हुए हादसे में जेई वैजनाथ यादव को निलंबित कर दिया गया है। बैठक में डीआरएम रजनीश अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जबकि एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल मंत्री चंदन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं को लेकर यूनियन ने जवाब तलब किया, जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- करंट से एक और रेलकर्मी की मौत साथ ही मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया।बैठक में विभिन्न कर्मचारी हितों से जुड़े मुद...