पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के पीएनएफ पब्लिक स्कूल पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दीशांत अरोरा, प्रधानाचार्या शुभी अरोरा ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि पृथ्वी की सेहत लगातार खराब हो रही है। इसके दुष्परिणाम भी लगातार देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। बाद में बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने हमारी शक्ति हमारा ग्रह थीम पर आकर्षक पोस्टर बनाकर प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को सिखाए गए पर्यावरण संरक्षण के गुर यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.