दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 31 जनवरी को पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी) 2024 के तहत सीएम साइंस कॉलेज की रद्द परीक्षा का आयोजन अब नौ फरवरी को होगा। गौरतलब है कि सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल एवं गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा पांच अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नरगौना स्थित स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग एवं भौतिकी विभाग में राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग में गृह विज्ञान, जूलॉजी विभाग में भूगोल तथा स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। उक्त विषयों के अभ्यर्थी संशोधित प्रवेश पत्र ऑनलाईन माध्यम से चार फरवरी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रथम पत्र की परीक्षा...