दरभंगा, सितम्बर 16 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि अंतर्गत पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी)-2024 के अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रक्रिया पर लगाई गई रोक को छात्रहित में तत्काल हटाते हुए साक्षात्कार प्रक्रिया पुन: शुरू कराने के लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति से गुहार लगाई है। साक्षात्कार प्रक्रिया को बीच में रोके जाने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। पीएटी-2024 के अभ्यर्थी शरद कुमार सिंह एवं प्रिंस राज ने राज्यपाल को भेजे पत्र में सीट वृद्धि को उचित व नियमानुकूल बताते हुए छात्रहित, न्यायसंगत अवसर तथा अभ्यर्थियों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विवि में पीएटी-2024 की स्थगित साक्षात्कार प्रक्रिया को यथाशीघ्र पुन: प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। कहा है कि इस प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से अभ्यर्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर गंभी...