दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 31 जनवरी को आयोजित होने वाली पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी-2024) का एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में दो-दो अंकों के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिसकी अवधि डेढ़ घंटे की होगी (पूर्वाह्न 11 बजे से 12:30 अपराह्न तक)। द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे जो तीन श्रेणियों में विभाजित होंगे। इनमें पांच-पांच अंकों के चार अति लघुत्तरीय, 10-10 अंकों के तीन लघुत्तरीय एवं 25-25 अंकों के दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.