दरभंगा, जनवरी 6 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को हुई। मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व, जन शिकायत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने इस वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों की सूची एवं प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। एसी एवं डीसी बिल को ससमय जमा करने तथा मुख्यमंत्री समग्र अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीपीग्राम एवं आरटीपीएस से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.