औरैया, मार्च 12 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत बिधूना-अछल्दा मार्ग पर स्थित पीएचसी रुरुगंज के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पूर्वा मूले निवासी आकाश पुत्र कन्हैयालाल का ऑटो पीएचसी रुरुगंज के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑटो चालक गौतम पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी जुगराजपुर, थाना बिधूना ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आकाश का ऑटो सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रुरुगंज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई और गड्ढे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.