पूर्णिया, अप्रैल 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड का एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। अस्पताल में जगह की कमी, संसाधनों का अभाव, निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और विशेषज्ञ सुविधाओं के अभाव से मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलालगढ़ पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाना है, जिसका शिलान्यास पूर्व विधायक अशफाक आलम द्वारा करीब छह माह पूर्व किया गया था। हालांकि निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी बताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है। अस्पताल परिसर में पर्याप्त शौचालय नहीं होने से खासकर महिला मरीजों को दिक्कत होती है। वहीं स्टाफ क्वार्टर नहीं रहने से डॉक्टरों और कर्मियों को बाहर रहना पड़ता है। यह भी पढ़ें- लैलोखर में बने उप स्वास्थ्य केन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.